दाउदनगर: जन सुराज का युवा संघर्ष यात्रा दाउदनगर पहुंचा, युवा प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने कहा- जमीनी पकड़ मजबूत करना है उद्देश्य
जन सुराज का युवा संघर्ष यात्रा दाउदनगर पहुंचा और रविवार को 11:30 बजे दाउदनगर से औरंगाबाद के लिए रवाना हुआ। 10:30 बजे ज्ञान गंगा हॉस्टल में प्रेस वार्ता करते हुए प्रदेश युवा अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य जन सुराज की जमीनी पकड़ को और मजबूत करना तथा पार्टी उम्मीदवारों को जनता का समर्थन पर रखना है।