दाउदनगर: रामजी प्रसाद यादव की पुण्यतिथि पर तरार खेल मैदान में फुटबॉल मैच का आयोजन, यूपी की टीम बनी विजेता
आर्मी रामजी प्रसाद यादव की पुण्यतिथि पर तरार खेल मैदान पर रविवार की शाम 4:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक उत्तर प्रदेश और बिहार की फुटबॉल टीमों के बीच फुटबॉल मैच खेला गया। उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण युवा रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव समेत अन्य अतिथियों ने किया। वक्ताओं ने कहा कि हर संतान को अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए।