दाउदनगर: दाउदनगर थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का किया गया आयोजन, दो पुराने मामलों का हुआ निष्पादन
जमीन संबंधित विवादों के समाधान के लिए शनिवार को पूर्वाहन 11:00 से लेकर अपराह्न 3:00 बजे तक दाउदनगर थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया। राजस्व अधिकारी रोहित कुमार और सब इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव ने जमीन संबंधित मामलों को सुना।बताया गया कि जमीन विवाद का दो नया मामला जनता दरबार में पहुंचा है, जिस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।