प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सब जेल निवाडी का निरीक्षण किया
--
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश टीकमगढ श्रीमति प्रवीणा व्यास जी ने आज दिनांक 25 सितम्बर 2026 को सब जेल निवाडी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय सहायक जेलअधीक्षक शैलेन्द्र सिहं कुशवाह एवं डियूटीरत स्टाफ उपस्थित मिले। जेल में साफ सफाई व्यवस्था संतोषप्रद मिली जेल में बंदियों को प्रदाय भोजन की गुणवत्ता देखी गई बहुत अच्छी पाई गई। किचिन में टाइल्स लगाये जाने का सुझाव दिया गया ताकि साफ सफाई आसानी से हो सके।
बंदियों से जेल में उपलब्ध भोजन व्यवस्था, उपचार व्यवसथा मुलाकात व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में पूछा जाने पर सभी ने अच्छा बताया तथा जेल प्रशासन के प्रति संतोष व्यक्त किया किसी भी बंदी द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई। इस दौरान बंदियों से उनके अधिवक्ताओं के संबंध में भी जानकारी ली गई तथा उन्हें विधिक अधिकारों से अवगत कराया गया जेल में ऐसा कोई भी बंदी परिरुद्ध नहीं है जिसकी जमानत स्वीकृत हो चुकी है और वह जमानत प्रस्तुत करने के अभाव में जेल से रिहा नहीं हो पा रहा हो।
दण्डित बंदियों द्वारा उनकी अपील अपीलीय न्यायालय में होना बताया गया है निरीक्षण के समय दण्डित बंदी-02, सिविल बंदी-01 एवं विचाराधीन बंदी 101 कुल 104 पुरुष बंदी परिरुद्ध पाये गये।
निरीक्षण के दौरान श्री आशीष कुमार केसरवानी मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी टीकमगढ, श्रीमति सुनीता गोयल सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय टीकमगढ एवं श्री अनुज कुमार चंसोरिया जिला विधिक सहायता अधिकारी टीकमगढ़ भी उपस्थित रहे ।
#JansamparkMP #niwari
2 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026