"सेवा संकल्प अभियान" के तहत विकासखंड स्तरीय भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
निवाड़ी और पृथ्वीपुर में चयनित प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
--
सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत 24 सितंबर को जिले के सभी संकुल केंद्रों से चयनित विद्यार्थियों की विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता निवाड़ी के प्रेम शाह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 तथा पृथ्वीपुर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुई। आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी श्री उन्मेष श्रीवास्तव के निर्देशन एवं जिला नोडल अधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी के संयोजन में किया गया।
दोनों विकासखंडों के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा गठित समितियों ने प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन कर भाषण एवं चित्रकला विधा में तीन-तीन विद्यार्थियों का चयन किया। चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
निवाड़ी विकासखंड में परिणाम: भाषण प्रतियोगिता में विशाल प्रजापति ने प्रथम, साक्षी वंशकार ने द्वितीय तथा नायरा कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में महक कुशवाहा प्रथम, दिव्यांशी झा द्वितीय और मोहिनी कुशवाहा तृतीय रहीं।
पृथ्वीपुर विकासखंड में परिणाम: भाषण प्रतियोगिता में प्रांजल मौर्य प्रथम, सृष्टि पस्तोर द्वितीय तथा अधिकार रावत तृतीय रहे। चित्रकला में तरल अहिरवार प्रथम, अंजली रैकवार द्वितीय तथा नव्या देवी राजपूत तृतीय रहीं।
प्रतियोगिता के आयोजन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी निवाड़ी अटल बिहारी शर्मा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपुर एनके अहिरवार की प्रमुख भूमिका रही। जिला शिक्षा अधिकारी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी सहित समिति के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #jansamparkMP #niwari
4 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 25, 2026