निवाड़ी में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन: 110 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 3 को मिली अप्रेंटिसशिप
--
जिला प्रशासन के सहयोग और कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज शासकीय पीजी कॉलेज निवाड़ी में 'युवा संगम रोजगार मेला' आयोजित किया गया।
इस मेले में कुल 08 नामी कंपनियों ने हिस्सा लिया, जहाँ युवाओं को स्वरोजगार, रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान किए गए।रोजगार मेले में जिला भर से कुल 182 आवेदक शामिल हुए। कंपनियों द्वारा उनके कौशल और साक्षात्कार के आधार पर 110 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। इसके साथ ही, तकनीकी रूप से कुशल 3 आवेदकों का चयन अप्रेंटिसशिप के लिए भी किया गया है।
इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान मेला स्थल पर जिला रोजगार अधिकारी, प्राचार्य पीजी कॉलेज, प्राचार्य आईटीआई कॉलेज और जिला श्रम अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई और महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #RojgarMela #JansamparkMP #niwari
11 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 25, 2026