नरवल: नरवल तहसील क्षेत्र में दिव्यांग ने निलंबित चकबंदी लेखपाल के खिलाफ जिलाधिकारी के समक्ष की शिकायत दर्ज
नरवल के निलंबित चकबंदी लेखपाल कमलाकांत मौर्य के खिलाफ दिव्यांग ने सोमवार को 3 बजे जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। नरवल निवासी दिव्यांग राकेश प्रजापति का आरोप है कि, लेखपाल ने उनके 90 हजार रुपए अभी तक वापस नहीं किए हैं। जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।