नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक डीसीएम से टकराई, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
बुधवार 1:30बजे सरसौल कस्बे में महाराजपुर के पुरवामीर स्थित एमजीए कॉलेज के पास प्रयागराज हाईवे पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार खड़ी डीसीएम में पीछे से घुस गया, जिसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए,वही बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।थाना प्रभारी ने बताया कि राहगीर की मदद से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया युवक कीहालत नाजुक है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।