नरवल: कानपुर: महाराजपुर थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक के साथ हुई धोखाधड़ी, रिपोर्ट दर्ज
महाराजपुर थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बौसर गांव के रिंकू को रेलवे या सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 7 लाख रुपए ठग लिए गए। पीड़ित ने रविवार 5 बजे बताया कि,पुरवामीर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। चौकी प्रभारी विकास त्यागी ने कहा कि मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।