नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के नंबरखेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
महाराजपुर क्षेत्र के नंबरखेड़ा में सोमवार को मनोज कुमारी अपने बेटे सचिन के साथ घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान नशे में धुत उनका देवर मनीष वहां पहुंचा। वह बिना किसी कारण गालियां देने लगा। जब सचिन ने इसका विरोध किया तो मनीष ने अपने बेटे और मोहल्ले के कुछ युवकों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। थाना प्रभारी ने मंगलवार 1 बजे बताया कि मामले में जांच की जा रही है।