नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के डोमनपुर में विद्युत संविदा कर्मी करंट की चपेट में आने से घायल हुआ, इलाज के दौरान हुई मौत
महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमनपुर के संविदा लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि, जेई के कहने पर मृतक विद्युत लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। जेई ने उसे शटडाउन की बात कही थी लेकिन जैसे ही उसने तार छुआ करंट के झटके से वह नीचे गिर पड़ा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के सोमवार सुबह 11बजे उसकी मौत हो गई।