नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक किशोर की मौत, इलाज के दौरान दूसरे साथी की भी हुई मौत
महाराजपुर में बीते 23 मई को ओवरटेक के दौरान पिकअप ने बाइक सवार दो दोस्तों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 17 साल के किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। गुरुवार 2 बजे साथी आयुष की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया।