पूर्णिया में 1 लाख बांस से बना भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, 110 साल पुरानी परंपरा आज भी कायम
पूर्णिया के भट्टा दुर्गा बाड़ी में दुर्गा पूजा का आयोजन इस बार खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां बंगाली परंपरा और रीति-रिवाजों के अनुसार मां दुर्गा की आराधना की जा रही है। साल 1916 में शुरू हुई इस पूजा ने अपनी 110 साल पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 111वें वर्ष में प्रवेश किया है।
इस बार पूजा के लिए त्रिपुरा आर्ट की शैली पर आधारित एक विशाल पंडाल तैयार किया गया है। इसकी खासियत यह है कि इसे बनाने में करीब एक लाख छोटे-बड़े बांस का इस्तेमाल किया गया है। लगभग एक से दो एकड़ में फैले पूजा परिसर में बना यह पंडाल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
Bihar, India | Oct 19, 2026