पकड़ीदयाल अनुमंडल की प्रभारी मार्केटिंग ऑफिसर (एमओ) निमिषा ने मंगलवार को तेतरिया प्रखंड अंतर्गत बउहारा गोपी सिंह पंचायत स्थित जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों को अधिक से अधिक राशन लाभुकों का केवाईसी कराने का निर्देश दिया।