तेतरिया प्रखंड के श्री जानकी साह हाई स्कूल के प्रांगण में सोमवार को निपुण बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत TLM मेला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मेले का शुभ उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (उच्च माध्यमिक) नित्यम कुमार गौरव एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, तेतरिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस TLM मेले में प्रखंड के कुल 9 संकुलों के विद्यालयों ने भाग लिया।