फर्रुखाबाद: पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन शुरू हुई परीक्षा, मेटल डिटेक्टर से चेकिंग, बायोमेट्रिक के बाद दिया गया प्रवेश
फर्रुखाबाद जनपद में आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन की पहली पारी की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की पुलिस कर्मियों द्वारा सघन चेकिंग और डॉक्यूमेंट चेक कर आगे बढ़ाया गया, चेकिंग के दौरान महिला अभ्यर्थियों के श्रृंगार का सामान उतरवा दिया गया जिसमें, पायल, अंगूठी, चूड़ी, कंगन आदि शामिल है ....