Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

किसान यूनियन जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोतवाली से छोड़ा।

MORE NEWS

रीलबाज तीन बहनों ने एक ही लड़के से शादी की: अमरोहा में बोलीं- अलग हुए तो मर जाएंगे; एक बीटेक कर रही, 2 इंटर पास 

अमरोहा में कैमरामैन से शादी करने वाली रीलबाज तीन बहनें सुर्खियों में हैं। हिंदूवादी संगठन इस शादी का विरोध कर रहे हैं। पुलिस भी एक्टिव हो गई है। गुरुवार दोपहर 1 से 4 बजे तक तीनों दुल्हन और उसके पति से थाने में पूछताछ की गई।

बड़ी बहन बीटेक कर रही है। छोटी दोनों बहनें इंटर पास हैं। उन्होंने ने कहा- हमने किसी दबाव में शादी नहीं की है। हम तीनों बालिग हैं। हम यही सोचते थे कि शादी करेंगे तो एक ही घर में करेंगे, लेकिन ऐसा कोई घर नहीं मिला, जहां तीन लड़के हमारी उम्र के हों। इसलिए हमने एक लड़के से शादी कर ली। हम मर जाएंगे, लेकिन अलग नहीं होंगे।

शादी रजिस्टर कराने के सवाल पर कहा- कुछ शादियां रजिस्टर कराने के बाद भी नहीं चलती हैं। हम तो ऐसे ही खुश हैं, अगर कोई हमसे सबूत मांगता है तो फिर देखेंगे। तीनों बहनों ने अपने कैमरामैन से शादी 17 जुलाई को चामुंडा माता मंदिर में की थी। 'दैनिक भास्कर' ने तीनों दुल्हनों से बात की।

मंदिर में हवन-पूजन, सात फेरे लिए

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में धौरिया गांव की रहने वाली अल्का (20), देविका (19 साल) और संतोष (18 साल) बहनें हैं। तीनों इंस्टाग्राम-फेसबुक पर वीडियो कंटेंट बनाती हैं। अल्का और संतोष सगी बहने हैं, जबकि देविका उनकी मौसी की बेटी है। देविका बचपन से ही अल्का और संतोष के साथ पली-बढ़ी है।

श्यामपुरी गांव का रहने वाला विकास उर्फ विक्कू तीनों बहनों का कैमरामैन है। वह पिछले 6 महीने से तीनों के लिए काम करता था। साथ ही गांव से जुड़ी कहानियों में पति का रोल निभाता था। तीनों बहनों का कहना है कि वह हमेशा से साथ रहना चाहती थीं, लेकिन घर वाले राजी नहीं थे। 17 जुलाई को तीनों ने मंदिर में विकास के साथ शादी कर ली।

परिवार के लोग शादी में शामिल नहीं हुए

मंदिर में कैमरामैन ने बारी-बारी से तीनों की मांग में सिंदूर भरा और दुल्हनों ने पैर छूकर पति का आशीर्वाद लिया। हालांकि, शादी में दोनों परिवारों से कोई शामिल नहीं हुआ। इस शादी का खुलासा तब हुआ, जब बुधवार शाम 5 बजे वीडियो सामने आया। तीनों बहनों ने वीडियो जारी अपना बचाव किया। इसमें कहा- पहले जमाने में राजा दशरथ थे, जिनकी तीन रानियां थीं। फिर हमने क्या गलती की है।

अलका: हम यूट्यूब पर वीडियो बनाते थे, तो हमें कैरेक्टर की जरूरत पड़ती थी, तो उन्हें बुलाते थे।

सवाल: क्या यह शादी झूठी है, फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए की है?

अलका: नहीं, हमने शादी की है। हम तीनों अलग नहीं रहना चाहते।

सवाल: शादी को रजिस्टर कराया है?

अलकाः कुछ शादियां रजिस्टर कराने के बाद भी नहीं चलतीं। हमारी शादी है, हम खुश हैं। बाकी अगर कोई हमसे इस चीज का सबूत मांगता है, तो देंगे।

सवाल: तीनों एक पति के साथ रह सकती हैं? कोई प्लान बनाया है ?

अलका: प्लान तो हमारा पहले से ही था। पहले से हम

यही सोचते थे कि शादी करेंगे तो या तो एक ही घर में करेंगे। लेकिन ऐसा घर नहीं मिला। इसलिए हमने एक लड़के से कर ली। हम मर जाएंगे, पर अलग नहीं होंगे, पहले से हम यही बोलते रहे हैं। हमारी मर्जी से सब हुआ है और हम चारों बहुत खुश हैं।

देविका बोलीं- लोग बोलते हैं, हम उन्हें रोक नहीं सकते

दूसरी बहन देविका ने बताया- हम तीनों बहनें साथ हैं।

हमें बहुत अच्छा लग रहा है। शादी के बाद हम चारों के बीच कोई दिक्कत नहीं आई। कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, बहुत लोग साथ भी दे रहे हैं। बहुत लोग अच्छा बोल रहे हैं, लेकिन कुछ लोग बुरा बोल रहे हैं। लोगों का काम है बोलना। हम उन्हें रोक नहीं सकते।

संतोष बोलीं- हम तीनों मरने से बच गए

तीसरी बहन संतोष का कहना है कि अगर हम अलग हो जाते तो शायद मर जाते। हम मरने से बच गए और एक साथ भी हैं और अब हमेशा साथ ही रहेंगे। घरवाले अलग-अलग शादी करना चाह रहे थे। हमने विकास को इस बारे में बताया था। वह तीनों से शादी करने के लिए राजी हो गया।

माता-पिता के खिलाफ जाकर शादी की

तीनों बहनों ने कहा- हम लोगों ने अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर शादी की थी, लेकिन अब वो भी राजी हैं। कुछ हिंदूवादी संगठन सवाल उठा रहे हैं। तो हमारी शादी सनातन के खिलाफ कैसे है? राजा दशरथ भी तो हिंदू थे। उनकी भी तीन शादियां हुई थीं। हम गलत कैसे हो सकते हैं? अगर हम अपराधी हैं तो वे भी गलत थे।

शादी के बाद से ससुराल में रह रहा विकास

बता दें कि अल्का बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा है, जबकि देविका और संतोष ने 12वीं पास की है। पिता रमेश किसान हैं। विकास ने इसी साल 12वीं पास किया है। वह अब एलएलबी करना चाहता है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा है। शादी के बाद ये चारों लोग एक रिश्तेदार के घर पर रह रहे हैं।

सोशल मीडिया की इनकम से चलेगा घर खर्च

शादी के बाद खर्च के सवाल पर तीनों दुल्हनों ने कहा-हमारी सोशल मीडिया से इनकम हो जाती है। आगे और ज्यादा मेहनत करेंगे। हमारे पति के नाम पर कुछ जमीन भी है, जिससे खर्च चल जाएगा।

रीलबाज तीन बहनों ने एक ही लड़के से शादी की: अमरोहा में बोलीं- अलग हुए तो मर जाएंगे; एक बीटेक कर रही, 2 इंटर पास अमरोहा में कैमरामैन से शादी करने वाली रीलबाज तीन बहनें सुर्खियों में हैं। हिंदूवादी संगठन इस शादी का विरोध कर रहे हैं। पुलिस भी एक्टिव हो गई है। गुरुवार दोपहर 1 से 4 बजे तक तीनों दुल्हन और उसके पति से थाने में पूछताछ की गई। बड़ी बहन बीटेक कर रही है। छोटी दोनों बहनें इंटर पास हैं। उन्होंने ने कहा- हमने किसी दबाव में शादी नहीं की है। हम तीनों बालिग हैं। हम यही सोचते थे कि शादी करेंगे तो एक ही घर में करेंगे, लेकिन ऐसा कोई घर नहीं मिला, जहां तीन लड़के हमारी उम्र के हों। इसलिए हमने एक लड़के से शादी कर ली। हम मर जाएंगे, लेकिन अलग नहीं होंगे। शादी रजिस्टर कराने के सवाल पर कहा- कुछ शादियां रजिस्टर कराने के बाद भी नहीं चलती हैं। हम तो ऐसे ही खुश हैं, अगर कोई हमसे सबूत मांगता है तो फिर देखेंगे। तीनों बहनों ने अपने कैमरामैन से शादी 17 जुलाई को चामुंडा माता मंदिर में की थी। 'दैनिक भास्कर' ने तीनों दुल्हनों से बात की। मंदिर में हवन-पूजन, सात फेरे लिए हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में धौरिया गांव की रहने वाली अल्का (20), देविका (19 साल) और संतोष (18 साल) बहनें हैं। तीनों इंस्टाग्राम-फेसबुक पर वीडियो कंटेंट बनाती हैं। अल्का और संतोष सगी बहने हैं, जबकि देविका उनकी मौसी की बेटी है। देविका बचपन से ही अल्का और संतोष के साथ पली-बढ़ी है। श्यामपुरी गांव का रहने वाला विकास उर्फ विक्कू तीनों बहनों का कैमरामैन है। वह पिछले 6 महीने से तीनों के लिए काम करता था। साथ ही गांव से जुड़ी कहानियों में पति का रोल निभाता था। तीनों बहनों का कहना है कि वह हमेशा से साथ रहना चाहती थीं, लेकिन घर वाले राजी नहीं थे। 17 जुलाई को तीनों ने मंदिर में विकास के साथ शादी कर ली। परिवार के लोग शादी में शामिल नहीं हुए मंदिर में कैमरामैन ने बारी-बारी से तीनों की मांग में सिंदूर भरा और दुल्हनों ने पैर छूकर पति का आशीर्वाद लिया। हालांकि, शादी में दोनों परिवारों से कोई शामिल नहीं हुआ। इस शादी का खुलासा तब हुआ, जब बुधवार शाम 5 बजे वीडियो सामने आया। तीनों बहनों ने वीडियो जारी अपना बचाव किया। इसमें कहा- पहले जमाने में राजा दशरथ थे, जिनकी तीन रानियां थीं। फिर हमने क्या गलती की है। अलका: हम यूट्यूब पर वीडियो बनाते थे, तो हमें कैरेक्टर की जरूरत पड़ती थी, तो उन्हें बुलाते थे। सवाल: क्या यह शादी झूठी है, फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए की है? अलका: नहीं, हमने शादी की है। हम तीनों अलग नहीं रहना चाहते। सवाल: शादी को रजिस्टर कराया है? अलकाः कुछ शादियां रजिस्टर कराने के बाद भी नहीं चलतीं। हमारी शादी है, हम खुश हैं। बाकी अगर कोई हमसे इस चीज का सबूत मांगता है, तो देंगे। सवाल: तीनों एक पति के साथ रह सकती हैं? कोई प्लान बनाया है ? अलका: प्लान तो हमारा पहले से ही था। पहले से हम यही सोचते थे कि शादी करेंगे तो या तो एक ही घर में करेंगे। लेकिन ऐसा घर नहीं मिला। इसलिए हमने एक लड़के से कर ली। हम मर जाएंगे, पर अलग नहीं होंगे, पहले से हम यही बोलते रहे हैं। हमारी मर्जी से सब हुआ है और हम चारों बहुत खुश हैं। देविका बोलीं- लोग बोलते हैं, हम उन्हें रोक नहीं सकते दूसरी बहन देविका ने बताया- हम तीनों बहनें साथ हैं। हमें बहुत अच्छा लग रहा है। शादी के बाद हम चारों के बीच कोई दिक्कत नहीं आई। कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, बहुत लोग साथ भी दे रहे हैं। बहुत लोग अच्छा बोल रहे हैं, लेकिन कुछ लोग बुरा बोल रहे हैं। लोगों का काम है बोलना। हम उन्हें रोक नहीं सकते। संतोष बोलीं- हम तीनों मरने से बच गए तीसरी बहन संतोष का कहना है कि अगर हम अलग हो जाते तो शायद मर जाते। हम मरने से बच गए और एक साथ भी हैं और अब हमेशा साथ ही रहेंगे। घरवाले अलग-अलग शादी करना चाह रहे थे। हमने विकास को इस बारे में बताया था। वह तीनों से शादी करने के लिए राजी हो गया। माता-पिता के खिलाफ जाकर शादी की तीनों बहनों ने कहा- हम लोगों ने अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर शादी की थी, लेकिन अब वो भी राजी हैं। कुछ हिंदूवादी संगठन सवाल उठा रहे हैं। तो हमारी शादी सनातन के खिलाफ कैसे है? राजा दशरथ भी तो हिंदू थे। उनकी भी तीन शादियां हुई थीं। हम गलत कैसे हो सकते हैं? अगर हम अपराधी हैं तो वे भी गलत थे। शादी के बाद से ससुराल में रह रहा विकास बता दें कि अल्का बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा है, जबकि देविका और संतोष ने 12वीं पास की है। पिता रमेश किसान हैं। विकास ने इसी साल 12वीं पास किया है। वह अब एलएलबी करना चाहता है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा है। शादी के बाद ये चारों लोग एक रिश्तेदार के घर पर रह रहे हैं। सोशल मीडिया की इनकम से चलेगा घर खर्च शादी के बाद खर्च के सवाल पर तीनों दुल्हनों ने कहा-हमारी सोशल मीडिया से इनकम हो जाती है। आगे और ज्यादा मेहनत करेंगे। हमारे पति के नाम पर कुछ जमीन भी है, जिससे खर्च चल जाएगा।

Farrukhabad, Farrukhabad | Jul 24, 2026

किन्नर बने युवकों ने ट्रेन में दो यात्रियों को चाकू मारा: फर्रुखाबाद में नेग के लिए भड़के; ग्रामीणों में भारी आक्रोश, दोनों पकड़े गए

फर्रुखाबाद में बुधवार रात करीब 200 ग्रामीणों ने पैसेंजर ट्रेन रोककर पथराव और तोड़फोड़ कर दी। दहशत में यात्रियों ने बोगी के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए, जबकि जीआरपी के जवान भी ट्रेन के भीतर ही रहे। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा।

दरअसल, कासगंज से फर्रुखाबाद आ रही पैसेंजर ट्रेन में बुधवार रात करीब 8 बजे शुकुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास किन्नरों ने नेग मांगते समय हंगामा कर दिया। नेग देने से मना करने पर दो किन्नरों ने धारदार हथियार से दो युवकों पर हमला कर दिया। हमले में एक युवक के बाएं हाथ और दूसरे की पीठ पर गंभीर चोट लगी।

यात्रियों का आरोप है कि पकड़े जाने के डर से किन्नरों ने बोगी के गेट बंद कर फायर एक्सटिंग्विशर का स्प्रे छोड़ दिया, जिससे पूरी बोगी धुंध से भर गई और यात्रियों का दम घुटने लगा। घटना की सूचना मिलते ही घायल युवकों के गांव के लोग रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गए और ट्रेन रोककर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार रात करीब 8 बजे कासगंज से फर्रुखाबाद आ रही पैसेंजर ट्रेन शुकुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची। इसी दौरान दो किन्नर अपने एक साथी के साथ बोगी में यात्रियों से नेग मांग रहे थे। तभी हरसिंहपुर गोवा निवासी सुनील उर्फ अनूप और सौरभ से उनका विवाद हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि गुस्साए किन्नरों ने धारदार हथियार निकालकर दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में एक युवक के हाथ पर गहरी चोट आई, जबकि दूसरे की पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट लगी। घटना के बाद बोगी में अफरा-तफरी मच गई।

किन्नर बने युवकों ने ट्रेन में दो यात्रियों को चाकू मारा: फर्रुखाबाद में नेग के लिए भड़के; ग्रामीणों में भारी आक्रोश, दोनों पकड़े गए फर्रुखाबाद में बुधवार रात करीब 200 ग्रामीणों ने पैसेंजर ट्रेन रोककर पथराव और तोड़फोड़ कर दी। दहशत में यात्रियों ने बोगी के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए, जबकि जीआरपी के जवान भी ट्रेन के भीतर ही रहे। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। दरअसल, कासगंज से फर्रुखाबाद आ रही पैसेंजर ट्रेन में बुधवार रात करीब 8 बजे शुकुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास किन्नरों ने नेग मांगते समय हंगामा कर दिया। नेग देने से मना करने पर दो किन्नरों ने धारदार हथियार से दो युवकों पर हमला कर दिया। हमले में एक युवक के बाएं हाथ और दूसरे की पीठ पर गंभीर चोट लगी। यात्रियों का आरोप है कि पकड़े जाने के डर से किन्नरों ने बोगी के गेट बंद कर फायर एक्सटिंग्विशर का स्प्रे छोड़ दिया, जिससे पूरी बोगी धुंध से भर गई और यात्रियों का दम घुटने लगा। घटना की सूचना मिलते ही घायल युवकों के गांव के लोग रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गए और ट्रेन रोककर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार रात करीब 8 बजे कासगंज से फर्रुखाबाद आ रही पैसेंजर ट्रेन शुकुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची। इसी दौरान दो किन्नर अपने एक साथी के साथ बोगी में यात्रियों से नेग मांग रहे थे। तभी हरसिंहपुर गोवा निवासी सुनील उर्फ अनूप और सौरभ से उनका विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि गुस्साए किन्नरों ने धारदार हथियार निकालकर दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में एक युवक के हाथ पर गहरी चोट आई, जबकि दूसरे की पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट लगी। घटना के बाद बोगी में अफरा-तफरी मच गई।

Farrukhabad, Farrukhabad | Jul 23, 2026

विराट-अनुष्का हाथ थामकर प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे: कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चले; वृंदावन आश्रम में एक घंटा रुके 

विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। दोनों बुधवार तड़के 4 बजे महाराजजी के नए आश्रम यमुना विहार कुंज पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाकर नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। बारिश की वजह से रास्ते में कीचड़ था। विराट, अनुष्का का हाथ थामकर कीचड़ में चलते नजर आए।

प्रेमानंदजी के शिष्यों ने उनकी अगवानी की। दोनों करीब 1 घंटे तक आश्रम में रहे। बाहर आए तो विराट के माथे पर चंदन का टीका और हाथ में प्रसाद था। फिर कार से दोनों आश्रम से 15 किमी. दूर महाराजजी के गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम पहुंचे। उनके दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

विराट और अनुष्का ने इससे पहले IPL जीतने के बाद 2 जून को संत प्रेमानंद के दर्शन किए थे। दोनों 2 घंटे तक आश्रम में रहे थे। माथे पर चंदन, त्रिपुंड और हाथ में एक किताब लेकर बाहर आए थे।

विराट-अनुष्का हाथ थामकर प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे: कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चले; वृंदावन आश्रम में एक घंटा रुके विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। दोनों बुधवार तड़के 4 बजे महाराजजी के नए आश्रम यमुना विहार कुंज पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाकर नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। बारिश की वजह से रास्ते में कीचड़ था। विराट, अनुष्का का हाथ थामकर कीचड़ में चलते नजर आए। प्रेमानंदजी के शिष्यों ने उनकी अगवानी की। दोनों करीब 1 घंटे तक आश्रम में रहे। बाहर आए तो विराट के माथे पर चंदन का टीका और हाथ में प्रसाद था। फिर कार से दोनों आश्रम से 15 किमी. दूर महाराजजी के गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम पहुंचे। उनके दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। विराट और अनुष्का ने इससे पहले IPL जीतने के बाद 2 जून को संत प्रेमानंद के दर्शन किए थे। दोनों 2 घंटे तक आश्रम में रहे थे। माथे पर चंदन, त्रिपुंड और हाथ में एक किताब लेकर बाहर आए थे।

Farrukhabad, Farrukhabad | Jul 23, 2026

किसान यूनियन जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोतवाली से छोड़ा। - Farrukhabad News