फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर बढ़ना जारी, चेतावनी बिंदु अब 35 सेमी दूर
फर्रुखाबाद में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। खासकर अमृतपुर तहसील क्षेत्र गंगा की बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित है वहां कई जगह बाढ़ का पानी पहुंचाना शुरू हुआ है। बहरहाल मंगलवार को नरौरा बांध से गंगा नदी में 46443 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है गंगा का जल स्तर फर्रुखाबाद में 136.25 मीटर रिकॉर्ड किया गया है जो की चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से मात्र 35 सेमी दूर है। पांचाल घाट पर गंगा का विकराल स्वरूप देखने को मिल रहा है आने वाले समय में जलस्तर और भी बढ़ने के आसार हैं।