रूद्रप्रयाग जिले में शिक्षा अधिकारी के व्यवहार से जनता में आक्रोश,, डीएम विशाल मिश्रा से की कार्यवाही की मांग,,
महिला पत्रकार से भी की बदतमीज़ी,,,
श्री वासुदेव जनता इंटर कॉलेज गंगानगर बांगर रुद्रप्रयाग में 07 मार्च 2024 को साधारण सभा के सदस्य बनने के लिए एक विज्ञापन प्रकाशित हुआ था, जिसमें 178 बैंक ड्राफ्ट लगे थे जो कि साधारण सभा के सदस्य थे और प्रबंध संचालक श्री वासुदेव जनता इंटर कॉलेज गंगानगर बांगर रुद्रप्रयाग द्वारा इन पर चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न करवानी थी, लेकिन प्रबंध संचालक द्वारा दिसंबर 2025 में नया विज्ञापन प्रकाशित करवाया गया और पुराना विज्ञापन और ड्राफ्ट बिना किसी सूचना और कारण के निरस्त कर दिए गए।
12 अगस्त 2026 को मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग की आख्या पर प्रबंध संचालक द्वारा चुनाव संपन्न करवाया गया और जब इस प्रकरण के बारे में पता लगने पर 13 अगस्त 2026 को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज की गई। साथ ही निदेशालय में भी शिकायत दर्ज करवाई गई, जबकि सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की गई। लेकिन प्रकरण पर जांच नहीं करवाई गई।
मामले को लेकर जब नमस्ते सहारा की पत्रकार शिक्षा अधिकारी से मिली तो उन्होंने सही से व्यवहार नहीं किया, जबकि अपशब्द भी कहे।
#facebookviral #instagram #viral #rudraprayag #uttarakhand #today #reporter #news #officer #female #education