नारासन: मंगलौर में आशीर्वाद सेवा ट्रस्ट भारत द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान
रुड़की के मंगलौर में लंढोरा रोड पर मंगलोर विधानसभा से पूर्व विधायक मरहूम हाजी शरबत करीम अंसारी के पुत्र मोंटी के कैंप कार्यालय पर आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यह रक्तदान शिविर आशीर्वाद सेवा ट्रस्ट भारत की ओर से लगाया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया है। जिसके चलते कुल 62 यूनिट रक्तदान इकट्ठा हुआ है।