नारासन: झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दिव्यांग व्यक्ति के नाम से चालू किए गए 16 मोबाइल सिम, जांच में जुटी पुलिस
रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक दिव्यांग व्यक्ति के नाम से अज्ञात आरोपियों के द्वारा 16 मोबाइल सिम चालू कर दिए गए हैं। लेकिन दिव्यांग व्यक्ति को इसकी जानकारी तक नहीं मिल पाई है। अपराधिक घटना में सिम का प्रयोग होने पर मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।