नारासन: खेमपुर थीथोला गांव के व्यापारी ने एक व्यक्ति पर ₹25 लाख की ठगी का आरोप लगाया, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के खेमपुर थीथोला निवासी परवेज आलम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी मुलाकात पिछले साल गुजरात निवासी गोपाल से हुई थी। गोपाल ने चावल खरीदने के लिए 25 लाख रुपए की मांग की थी। आरोप है कि उन्होंने अपने खाते से गोपाल को 25 लाख रुपया भेज दिया था। लेकिन गोपाल ने ना तो चावल भेजा और ना ही रकम वापस कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।