नारासन: नारसन के पास पुलिस ने देसी शराब के एक तस्कर को किया गिरफ्तार, शराब बरामद
रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नारसन गांव निवासी शशि पाल पुत्र मुख्तारा नाम के देसी शराब के तस्कर को नारसन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस के द्वारा देशी शराब के 48 पैकेट बरामद कर लिए गए है। जानकारी मिली है कि शशि पाल देसी शराब की तस्करी करने जा रहा था। पुलिस ने शशि पाल के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।