नारासन: नजरपुरा गांव के पास पुलिस ने कच्ची शराब के एक तस्कर को किया गिरफ्तार, कच्ची शराब की गई बरामद
रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के द्वारा नजरपुरा गांव के पास से मंगलौर निवासी भूरा नाम के कच्ची शराब के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से पुलिस के द्वारा 5 लीटर कच्ची शराब बरामद कर ली गई है। जानकारी मिली है कि भूरा कच्ची शराब की तस्करी करने जा रहा था। पुलिस के द्वारा भूरा के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।