नारासन: पीरपूरा के पास हाईवे से पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत पाखंडी बाबा को किया गिरफ्तार, लोगों से पैसे की कर रहा था मांग
रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के चलते पीरपूरा गांव के पास हाईवे से अरविंद नाम के एक पाखंडी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने पाखंडी बाबाओ के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि चलाने का आदेश दिया था। जिसके चलते अरविंद को गिरफ्तार कर किया गया है। अरविंद हाईवे पर लोगों को रोक कर पैसो की मांग कर रहा था।