बक्सर: बक्सर सांसद द्वारा 12 करोड़ रुपये की जमीन रजिस्ट्री का आरोप बेबुनियाद: मिथिलेश तिवारी, BJP बिहार प्रदेश महामंत्री
Buxar, Buxar | Oct 2, 2024 भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के महामंत्री सह बक्सर लोकसभा प्रत्याशी मिथलेश तिवारी ने बुधवार को बक्सर के बगीचा मैरेज हॉल में एक प्रेसवार्ता साढ़े तीन बजे अपराह्न में आयोजित की. उक्त प्रेस कांफ्रेंस में मिथलेश तिवारी ने बक्सर सांसद सुधाकर सिंह के द्वारा बिते दिनों लगाए गए गलत और बेबुनियाद आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.