बक्सर: चौसा थर्मल पावर प्लांट का निर्माण जनवरी 2025 तक होगा पूरा: मुख्य सचिव
Buxar, Buxar | Oct 2, 2024 मुख्य सचिव अमृत लाल मीना ने कहा है कि चौसा थर्मल पावर प्लांट का निर्माण कार्य जनवरी 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेल और जलमार्ग कॉरिडोर के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए कंपनी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही उन समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है।