बक्सर: बक्सर में गांधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मियों ने किया श्रम दान
Buxar, Buxar | Oct 2, 2024 स्वच्छता ही सेवा" के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा व्यवहार न्यायालय, बक्सर एवं कार्यालय परिसर में श्रम दान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पटना उच्च न्यायालय, पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर समेत अन्य स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।