बक्सर: मुख्य सचिव ने वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु व कवलदह पार्क का लिया जायजा, अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ की बैठक
Buxar, Buxar | Oct 3, 2024 बुधवार को बक्सर पहुंचे एक दिवसीय दौरा पर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सबसे पहले वीर कुंवर सिंह सेतु पर प्रस्तावित बक्सर-बलिया 3 लेन पल का जायजा लिया. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को कई निर्देश भी जारी की. इसके बाद वे सीधे यहां से शहर के कवलदह पार्क पहुंचे. जहां गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.