बक्सर: नवरात्रि के बाद गंगा नदी पर नए ओवरब्रिज का निर्माण कार्य होगा शुरू: मुख्य सचिव
Buxar, Buxar | Oct 2, 2024 एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने अधिकारियो के साथ बक्सर में गंगा नदी पर बनने वाले नए ओवरब्रिज के कार्य स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने दोपहर 12 बजे मीडिया से बात किया। उन्होंने कहा कि बक्सर में गंगा नदी पर 2 लेन का पहले से बना ओवरब्रिज सुचारू रूप से चल रहा है। नवरात्र बाद नए ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होगा।