सोरांव: मऊ आइमा थाना क्षेत्र के तिलक का पूरा गांव समीप नौआ बाग में मिले शव की पहचान, पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप
मऊआइमा थाना क्षेत्र के तिलक का पूरा गांव समीप स्थित रेलवे ट्रैक के बगल नौआ बाग में शनिवार की सुबह लगभग 25 वर्षीय युवक का मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान सौरभ कुमार के रूप में हुई। जो थरवई थाना क्षेत्र के कांदी का रहने वाला है। परिजनों ने पुरानी रंजिश को लेकर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।