बाह: अर्जुनपुरा नहर पुलिया के पास गाय से टकराया यात्री टेंपो,अनियंत्रित होकर पलटा, दो यात्री हुए घायल
थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत अर्जुनपुरा नहर पुलिया के पास एक सवारी टेंपो गाय से टकरा गया, और अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें दो यात्री घायल हो गए, इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई, और एंबुलेंस को सूचना दी गई, एंबुलेंस के द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दो में घायल एक को हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर किया गया है।