बाह: गांव बघरैना की पुलिया के पास गाय को बचाते समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी ईको गाड़ी
थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत गांव बघरैना की पुलिया के पास गाय को बचाते समय इको गाड़ी अनियंत्रित हो गई, और सड़क किनारे पलट गई, इस दौरान आधा दर्जन से अधिक यात्री गाड़ी में सवार थे और यात्रियों में चीख पुकार गई, मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए, ग्रामीणों ने यात्रियों को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला, यात्रियों के मामूली चोटें आईं हैं। बड़ा हादसा टला गया है।