मेरठ में पुलिस पर गंभीर आरोप!
किसान नेता दिग्विजय भाटी ने मेरठ पुलिस पर हिरासत के दौरान मारपीट और कथित थर्ड डिग्री देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। भाटी का दावा है कि उन्हें अपमानित करते हुए ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर डांस करने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने तत्कालीन SSP अविनाश पांडेय और SOG इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ पर दुर्व्यवहार व मारपीट के आरोप लगाए हैं।
वहीं, मेरठ पुलिस ने आरोपों को तथ्यहीन और निराधार बताते हुए दावा किया है कि दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव स्कूटी फिसलने से घायल हुए थे। मामले में निष्पक्ष जांच और पुलिसकर्मियों की भूमिका पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।
#Meerut #UPNews #Police #DigvijayBhati #UttarPradesh #BreakingNews
Baghpat, Bagpat | Aug 21, 2026