बागपत: बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बड़का गांव में महिला ने SP से लगाई न्याय की गुहार
पुष्पा पत्नी रोहताश चौहान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पड़ोसी पक्ष पर गाली-गलौज, मारपीट और घर में घुसकर अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं।
मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बड़का गांव का बताया जा रहा है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपने घर में पशुओं से संबंधित काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी पक्ष से विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और हाथापाई की गई।
महिला का आरोप है कि बाद में आरोपी पक्ष के लोग उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। परिवार को धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।
पीड़िता ने SSP बागपत से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की है।
⚠️ नोट: खबर में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र पर आधारित हैं। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
DM Baghpat Baghpat Police
#बागपत #बड़ौत #बड़का #BaghpatNews #Baraut #BreakingNews #UPPolice #SSPBaghpat #न्यायकीगुहार #महिलाकीशिकायत