बागपत में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति गंभीर घायल
बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में हरियाणा निवासी दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोप है कि कार चला रहा व्यक्ति पुलिसकर्मी था और हादसे के समय नशे की हालत में था। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित पुलिसकर्मी लड़खड़ाता हुआ नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी पुलिसकर्मी को बचाने का प्रयास किया और घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई।
बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी डायल 112 में तैनात है और निजी कार से बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में आया था। टक्कर के बाद कार बिजली के पोल से भी जा टकराई।
घायल बाइक सवार विजेंद्र ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया है। सीओ अंशु जैन के मुताबिक, मामले की जांच कराई जा रही है।
नोट: पुलिसकर्मी के नशे में होने और अन्य आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
Baghpat Police
#बागपत #बड़ौत #सड़कहादसा #पुलिस #BreakingNews #BaghpatNews
Baghpat, Bagpat | Aug 21, 2026