BAGHPAT DESK : चीनी के बढ़ते दामों और अवैध स्टॉक की आशंका के बीच प्रशासन ने शनिवार को बागपत में छापेमारी की। टीम ने पुराने कस्बे स्थित एक चीनी गोदाम की जांच की। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने अर्पित अग्रवाल के चीनी गोदाम की जांच की।
यहां करीब 4000 क्विंटल चीनी का स्टॉक मिला। अधिकारियों के अनुसार, गोदाम में रखा स्टॉक नियमों के अनुरूप था और इसके लिए आवश्यक अनुमति भी ली गई थी। छापेमारी एसडीएम दिग्विजय सिंह और सीओ सुकन्या शर्मा के नेतृत्व में की गई।
जांच के बाद अधिकारियों ने व्यापारी को चीनी के स्टॉक का समय-समय पर सत्यापन कराने के निर्देश दिए। इस संबंध में व्यापारी को नोटिस भी जारी किया गया। अधिकारियों ने स्टॉक से संबंधित रिकॉर्ड दुरुस्त रखने को कहा है।
अवैध स्टॉक मिला तो होगी कड़ी कार्रवाई
एसडीएम दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति के यहां चीनी का अवैध स्टॉक पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्या
Baghpat, Bagpat | Aug 22, 2026