जबेरा: शिक्षकों के सम्मान से राष्ट्र निर्माण की नींव मजबूत होती है- राज्यमंत्री लोधी
Jabera, Damoh | Sep 5, 2026 जबेरा। शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के निवास पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यमंत्री लोधी ने डॉ. राधाकृष्णन को नमन करते हुए जबेरा क्षेत्र के सेवानिवृत्त एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान किया।