Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

रायसेन: रायसेन में जिला स्तरीय जांच दल ने कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Raisen, Raisen | Nov 3, 2025
कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार तथा उपसंचालक कृषि केपी भगत के मार्गदर्शन में दिनांक 3 नवंबर दिन सोमवार की शाम 6 बजे जिला मुख्यालय रायसेन में कीटनाशक गुण नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत रायसेन में जिला स्तरीय जांच दल द्वारा विभिन्न कीटनाशक औषधि विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा उनके स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया

MORE NEWS

देशभक्ति के रंग में रंगा उदयपुरा 🇮🇳

रायसेन जिले के उदयपुरा में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री Narendra Shivaji Patel के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज भारत की एकता, अखंडता, शौर्य और उन वीर सपूतों के त्याग व बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ #HarGharTiranga अभियान आज जन-जन को राष्ट्र के प्रति अपने गौरव और कर्तव्य से जोड़ने वाला राष्ट्रव्यापी जनअभियान बन चुका है। आइए, हम सभी 17 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा फहराएं, तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर साझा करें और देशभक्ति के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
#TirangaYatra #Raisen Jansampark Madhya Pradesh

देशभक्ति के रंग में रंगा उदयपुरा 🇮🇳 रायसेन जिले के उदयपुरा में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री Narendra Shivaji Patel के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज भारत की एकता, अखंडता, शौर्य और उन वीर सपूतों के त्याग व बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ #HarGharTiranga अभियान आज जन-जन को राष्ट्र के प्रति अपने गौरव और कर्तव्य से जोड़ने वाला राष्ट्रव्यापी जनअभियान बन चुका है। आइए, हम सभी 17 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा फहराएं, तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर साझा करें और देशभक्ति के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। #TirangaYatra #Raisen Jansampark Madhya Pradesh

Raisen, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

तिरंगा यात्रा एवं “एक पेड़ माँ के नाम” के संकल्प के साथ नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का शुभारंभ

––––

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला रायसेन के निर्देशन में जिले के समस्त विकासखण्डों में तिरंगा यात्रा एवं “एक पेड़ माँ के नाम” केd संदेश के साथ नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का शुभारंभ किया गया। 12 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस यात्रा के प्रथम दिवस सभी विकासखण्ड में सेक्टरवार कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों में नवांकुर संस्थाओं द्वारा तिरंगा यात्रा एवं रैलियां निकाली गईं, जिसमें ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं, नवांकुर संस्थाओं एवं नवांकुर सखियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं हरियाली यात्रा की विस्तृत जानकारी साँची के वनगंवा सेक्टर के नयापुरा गांव में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी द्वारा उपस्थित नवांकुर सखियों एवं ग्रामीणों को दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पौधों का विधिवत पूजन कर किया गया। इसके पश्चात महिलाओं एवं नवांकुर सखियों द्वारा सावन माह के पारंपरिक एवं धार्मिक गीतों का गायन करते हुए पौधों के साथ हरियाली शोभायात्रा निकाली गई। 
इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने “एक पेड़ माँ के नाम” के भाव के साथ पौधों के संरक्षण, संवर्धन एवं पर्यावरण सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा हरित ग्राम निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जिले की समस्त नवांकुर संस्थाओं के अध्यक्ष, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राएं, नवांकुर सखियां, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी एवं समस्त विकासखण्डों के विकासखण्ड समन्वयक उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner

तिरंगा यात्रा एवं “एक पेड़ माँ के नाम” के संकल्प के साथ नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का शुभारंभ –––– मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला रायसेन के निर्देशन में जिले के समस्त विकासखण्डों में तिरंगा यात्रा एवं “एक पेड़ माँ के नाम” केd संदेश के साथ नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का शुभारंभ किया गया। 12 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस यात्रा के प्रथम दिवस सभी विकासखण्ड में सेक्टरवार कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में नवांकुर संस्थाओं द्वारा तिरंगा यात्रा एवं रैलियां निकाली गईं, जिसमें ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं, नवांकुर संस्थाओं एवं नवांकुर सखियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं हरियाली यात्रा की विस्तृत जानकारी साँची के वनगंवा सेक्टर के नयापुरा गांव में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी द्वारा उपस्थित नवांकुर सखियों एवं ग्रामीणों को दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पौधों का विधिवत पूजन कर किया गया। इसके पश्चात महिलाओं एवं नवांकुर सखियों द्वारा सावन माह के पारंपरिक एवं धार्मिक गीतों का गायन करते हुए पौधों के साथ हरियाली शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने “एक पेड़ माँ के नाम” के भाव के साथ पौधों के संरक्षण, संवर्धन एवं पर्यावरण सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा हरित ग्राम निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिले की समस्त नवांकुर संस्थाओं के अध्यक्ष, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राएं, नवांकुर सखियां, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी एवं समस्त विकासखण्डों के विकासखण्ड समन्वयक उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner

Raisen, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

LIVE: पवित्र श्रावण मास के अवसर पर उज्जैन में भगवान श्री महाकाल की द्वितीय सवारी का नगर भ्रमण

LIVE: पवित्र श्रावण मास के अवसर पर उज्जैन में भगवान श्री महाकाल की द्वितीय सवारी का नगर भ्रमण

Raisen, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे गए 

–––
–––

कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार रविवार को मिलावटी एवं असुरक्षित घी के विक्रय को रोकने रायसेन में विक्रय हो रहे विभिन्न ब्राण्डों के नमूने संग्रहित किये गये। जिसके क्रम में रायसेन स्थित हर्ष किराना स्टोर से संदेह के आधार पर प्योराश्योर ब्राण्ड काउ घी के दो अलग-अलग बैच के नमूने लिये जाकर शेष 61.5 लीटर ( मूल्य 37,000) जप्त कर उसकी बिक्री जांच रिपोर्ट प्राप्त होने
तक रोकी गई है। इसी प्रकार रवि किराना स्टोर से डी.एफ. काउ गोल्ड घी एवं गोवर्धन घी
के नमूने लिया जाकर शेष 3 लीटर डी. एफ. काउ गोल्ड घी एवं 6 लीटर गोवर्धन घी (कुल
बाजार मूल्य 4410/-) को जप्त किया गया है। पूर्व में भी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा डी.एफ. काउ गोल्ड का नमूना जांच में अवमानक स्तर का पाया गया था, जिसका प्रकरण सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। जांच दल में नायब तहसीदार श्री ललित
सक्सेना खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कीर्ति मालवीय शामिल रहीं।
#Raisen

अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे गए ––– ––– कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार रविवार को मिलावटी एवं असुरक्षित घी के विक्रय को रोकने रायसेन में विक्रय हो रहे विभिन्न ब्राण्डों के नमूने संग्रहित किये गये। जिसके क्रम में रायसेन स्थित हर्ष किराना स्टोर से संदेह के आधार पर प्योराश्योर ब्राण्ड काउ घी के दो अलग-अलग बैच के नमूने लिये जाकर शेष 61.5 लीटर ( मूल्य 37,000) जप्त कर उसकी बिक्री जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक रोकी गई है। इसी प्रकार रवि किराना स्टोर से डी.एफ. काउ गोल्ड घी एवं गोवर्धन घी के नमूने लिया जाकर शेष 3 लीटर डी. एफ. काउ गोल्ड घी एवं 6 लीटर गोवर्धन घी (कुल बाजार मूल्य 4410/-) को जप्त किया गया है। पूर्व में भी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा डी.एफ. काउ गोल्ड का नमूना जांच में अवमानक स्तर का पाया गया था, जिसका प्रकरण सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। जांच दल में नायब तहसीदार श्री ललित सक्सेना खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कीर्ति मालवीय शामिल रहीं। #Raisen

Raisen, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026

ब्रिक्स डेलीगेट्स ने भीमबेटका का भ्रमण कर प्राचीन शैलचित्रों और सांस्कृतिक विरासत को देखा

–––
–––

ब्रिक्स देशों से आए डेलीगेट्स के दल ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध भीमबेटका शैलाश्रयों का भ्रमण किया। यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल भीमबेटका पहुंचकर विदेशी प्रतिनिधियों ने यहां मौजूद हजारों वर्ष पुरानी शैलचित्र कला, प्राकृतिक शैलाश्रयों और प्राचीन मानव सभ्यता के प्रमाणों को करीब से देखा। भ्रमण के दौरान डेलीगेट्स को भीमबेटका के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के बारे में जानकारी दी गई। 
उन्होंने विभिन्न शैलाश्रयों में बने प्राचीन चित्रों का अवलोकन किया, जिनमें तत्कालीन मानव जीवन, शिकार, पशु-पक्षियों तथा सामाजिक गतिविधियों को चित्रित किया गया है। इन शैलचित्रों की कलात्मकता और हजारों वर्षों से संरक्षित विरासत ने विदेशी प्रतिनिधियों को विशेष रूप से आकर्षित किया। यहां संरक्षित शैलचित्र उस दौर के मानव की कल्पनाशीलता, कला और प्रकृति के साथ उसके संबंध को दर्शाते हैं। 
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

ब्रिक्स डेलीगेट्स ने भीमबेटका का भ्रमण कर प्राचीन शैलचित्रों और सांस्कृतिक विरासत को देखा ––– ––– ब्रिक्स देशों से आए डेलीगेट्स के दल ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध भीमबेटका शैलाश्रयों का भ्रमण किया। यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल भीमबेटका पहुंचकर विदेशी प्रतिनिधियों ने यहां मौजूद हजारों वर्ष पुरानी शैलचित्र कला, प्राकृतिक शैलाश्रयों और प्राचीन मानव सभ्यता के प्रमाणों को करीब से देखा। भ्रमण के दौरान डेलीगेट्स को भीमबेटका के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने विभिन्न शैलाश्रयों में बने प्राचीन चित्रों का अवलोकन किया, जिनमें तत्कालीन मानव जीवन, शिकार, पशु-पक्षियों तथा सामाजिक गतिविधियों को चित्रित किया गया है। इन शैलचित्रों की कलात्मकता और हजारों वर्षों से संरक्षित विरासत ने विदेशी प्रतिनिधियों को विशेष रूप से आकर्षित किया। यहां संरक्षित शैलचित्र उस दौर के मानव की कल्पनाशीलता, कला और प्रकृति के साथ उसके संबंध को दर्शाते हैं। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

Raisen, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026