रायसेन में खाद्य विक्रय दुकानों पर विक्रय हो रहे घी के सैम्पल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए
–––
–––
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार शनिवार को आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आमजन को सुरक्षित एवं स्वास्थ्यप्रद खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, इसके दृष्टिगत रायसेन में विक्रय हो रहे मोक्षी किराना से गौरी धन गाय का घी , जो गोवर्धन घी से मिलता-जुलता ब्रांड है संदिग्ध घी की आशंका होने पर नमूना लिये जाकर जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गये है एवं मौके पर रखा हुआ, शेष 9.5 लीटर घी (मूल्य 5700 रू) जप्त कर बिक्री रोकी गई है। होटल एवं ढाबों में बटर के स्थान पर फेट स्प्रेड का प्रयोग किये जाने की निरंतर सूचनायें प्राप्त हो रही थी, इसके क्रम में रायसेन आनंद फैमिली रेस्टोरेंट से फैट स्प्रेड का नमूना लिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित खाद्य विक्रताओं के विरूद्ध गुण दोष के आधार पर कार्यवाही की जावेगी। बटर मिल्क से बना हुआ प्रोडक्ट है, यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen