मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत बेगमगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत टेकापार मुंजप्ता में वृहद शिविर आयोजित
नागरिकों की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण
––––
––––
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 21 अगस्त को जिले के बेगमगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत टेकापार मुंजप्ता में शिविर का आयोजन किया गया। सिजमें कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा नागरिकों की समस्याओं, आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में पूर्व केबीनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसपी श्री आशुतोष गुप्ता, डीएफओ श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी सहित अनेक जिला अधिकारी और विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों, लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का निराकरण किया गया। साथ ही शिविर में प्राप्त आवेदनों में से जिनका निराकरण मौके पर संभव था, उनका संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त पहले से लंबित आवेदनों पर अभी तक की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने नागरिकों से भी सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। शिविर स्थल पर अनेक विभागों द्वारा स्टॉल लागकर योजनाओं की जानकारी दी गई।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने व्यापारियों से किया संवाद
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सुल्तानगंज में व्यापारियों से संवाद किया गया। उन्होंने व्यापारियों से क्षेत्र में व्यापार को बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के संबंध में चर्चा की तथा व्यापार नियमों तथा श्रम नियमों का पालन करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उद्यमियों, व्यापारियों से चर्चा के दौरान उनकी समस्याएं जानी और समाधान पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner