'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' से जनकल्याण की ओर बढ़ते कदम
स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में सहकारिता एवं पशुपालन विभाग के कार्यों का किया निरीक्षण
–––
–––
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रारंभ किए गए "मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान" के अंतर्गत आज स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री Narendra Shivaji Patel द्वारा उदयपुरा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचकर सहकारिता एवं पशुपालन विभाग के कार्यों का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर मिले। कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे तथा हितग्राहियों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने प्राथमिक कृषि सहकारी संस्था बरेली, विपणन सहकारी संस्था बरेली, प्राथमिक कृषि सहकारी समिति बाग पिपरिया, प्राथमिक कृषि सहकारी समिति खरगोन, जिला सहकारी बैंक शाखा उदयपुरा का भ्रमण किया।
इसी क्रम में पशुपालन विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। विशेष रूप से हाइवे एवं प्रमुख मार्गों के आसपास स्थित गौशालाओं में बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि गौवंश सड़कों पर न आए और दुर्घटनाओं से उनके जीवन की रक्षा हो सके। इस संबंध में गौशालाओं की व्यवस्थाओं, देखरेख एवं आवश्यक प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सामाजिक संस्थाओं से सहयोग का आग्रह किया। इस दौरान वेटनरी हॉस्पिटल बरेली, आचार्य विद्यासागर गौ-शाला समनापुर, टीम संकल्प गौ-सेवा खरगोन, गौ-शाला ग्राम राजबाड़ा का भी भ्रमण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधी और अधिकारी उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Directorate of Health Services, Madhya Pradesh