प्रतापगढ़: नगर पंचायत अंतू डढ़वा निवासी युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
नगर पंचायत अंतू के डढ़वा निवासी राममिलन वर्मा अपनी पत्नी का इलाज कराने चार दिन पूर्व मुंबई गए हुए हैं। घर पर इस समय उनका पुत्र विष्णु शंकर वर्मा उम्र करीब 22 वर्ष तथा उनकी दो लड़कियां ही थी। गुरुवार की शाम करीब 3 बजे भाई विश्व शंकर वर्मा बहनों को सोने की बात कहकर कमरे में चला गया। विष्णु शंकर वर्मा कमरे के अंदर ही पंखे के चुल्ले से फांसी लगाकरजान दे दी।