प्रतापगढ़: मनोरथ पुर गांव के पास बाइक की आमने-सामने टक्कर में बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत, पुत्र घायल
कांपा निवासी भोपियाइन उम्र करीब 60 वर्ष पत्नी हीरालाल गुरुवार की शाम अपने बेटे अखिलेश को लेकर थाना क्षेत्र के किठावर बाजार में खरीदारी करने हेतु बाइक से गई थी। बाइक उनका पुत्र अखिलेश बाइक चला रहे थे। खरीदारी करने के बाद वापस आते समय शाम करीब 7:30 बजे जब वह अंतू थाना क्षेत्र के मनोरथ पुर गांव के पास पहुंची तो बाइक की टक्कर हो गई। जिससे महिला की मौत हो गई।