प्रतापगढ़: बेल्हा देवी सई नदी घाट पर छठ पर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया, हज़ारों की रही भीड़
बेल्हा देवी सई नदी घाट पर छठ पर्व के तीसरे दिन गुरुवार की शाम 6 बजे डूबते हुए सूर्य व्रती महिलाओं ने अर्घ्य दिया।डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही अब शुक्रवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण करेंगी।जिसके बाद छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।