मानपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना सम्मेलन में उमरिया जिले को विकास कार्यों की सौगात दी
Manpur, Umaria | Oct 14, 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उमरिया जिले के विकासखण्ड मानपुर अंतर्गत ग्राम गुरुवाही में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में जिले के विकास को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, धार्मिक पर्यटन तथा प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार से संबंधित महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।