मानपुर: चंदवार-चंसुरा मार्ग पर बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार, डेढ़ घंटे बाद पहुंची 112, घायल CHC अमरपुर में भर्ती
चंदवार-चंसुरा सड़क मार्ग मे एक बाइक सवार युवक सड़क हादसे का शिकार हुआ है।बताया जाता है कि इस हादसे मे युवक बुरी तरह घायल होकर बेसुध हो गया।वहीं स्थानीय लोगो ने मामले की सूचना 108 एम्बुलेंस सहित डायल 112 को दी।जिसके बाद काफी प्रयासो के बाद आखिरकार करीब डेढ़ घंटे बाद डायल 112पहुंची और घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपुर ले जाया गया।