ग्राम रथेली से एक 19 वर्षीय लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है।बताया जाता है कि लड़की 18 फरवरी को अचानक घर मे बिना बताए कहीं चली गई, जिसके घर वापस न आने पर परिजन चिंतित हो उठे और उसे ढूंढने के काफी प्रयास किया लेकिन उसका कहीं भी पता नही चला जिसके बाद थाना कोतवाली मे सूचना दी गई जहां पुलिस ने लड़की की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।