दतिया: अन्तर्राज्यीय पशु चोर गैंग के 02 साथियों को उनाव पुलिस ने रिछार तिराहे से किया गिरफ्तार, लोडिंग वाहन व 02 भैंसे की जब्त
Datia, Datia | Aug 28, 2024 उनाव पुलिस ने अन्तर्राज्यीय पशु चोर गैंग के 02 साथियों को रिछार तिराहे से गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों के कब्जे से पुलिस लोडिंग वाहन व 02 भैंसे की जब्त की है। मंगलवार की शाम 06 बजे पुलिस ने बताया की सूचना मिली थी की एक पिकप में अज्ञात चोर, चोरी की भैंसे भाण्डेर उनाव रोड से ले जा रहे है। पुलिस ने रिछार तिराहे पर पहुंचकर एक लोडिंग वाहन और भैंसे ज़ब्त की।