दतिया: सिविल लाइन पुलिस ने झाँसी वायपास रोड से हार जीत का दाव लगाते हुए 07 जुआरी किये गिरफ्तार, जुआ एक्ट के तहत किया मामला दर्ज
Datia, Datia | Aug 27, 2024 झाँसी वायपास रोड से सिविल लाइन पुलिस ने दबिश देकर हार जीत का दाव लगाते हुए 07 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सातों जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सोमवार की शाम 06 बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस ने झाँसी वायपास रोड पर दबिश देकर हारजीत का दाव लगाते हुए 07 जुआरियों को गिरफ़्तार कर 7100 रुपये जब्त किये है।